नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना 2024 Farmers Get 6000 Rs

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2024

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की  तर्ज पर एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र के सभी किसान भाई राज्य सरकार द्वारा हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इस योजना का शुभारंभ राज्य सरकार द्वारा बजट 2024 करने के दौरान किया गया है। आज के इस लेख के तहत हमने पाठकों को नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। जैसे यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक आवेदन आदि। हमारा सभी पाठको से निवेदन है की वह लेख को अंत तक आपको अवश्य पढ़ें।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Scheme 2024

राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर किसान भाइयों हेतु नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2024 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसान भाइयों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। आपको बता दें कि इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दर्ज में शुरू किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से ₹6000 और महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मिलने वाले ₹6000 से अब किसान भाई हर साल ₹12000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते हैं। राज्य सरकार Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को प्रदान करेगी। जिसके लिए 6900 करोड़ रुपए खर्च कर किए गए है।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana

Highlights of Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana

योजना का नामनमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान भाई
आवेदनकीप्रक्रियाअभी कोई नहीं
उद्देश्यमहाराष्ट्र के आर्थिक रूप से कमजोर किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटजारी नहीं

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य

महाराष्ट्र राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में किसान भाई का महत्व बहुत है परंतु आर्थिक समस्या का सामना भी सबसे ज्यादा किसानों को ही करना पड़ता है। इस कारण ही केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकार किसान भाइयों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रदानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है। इस प्रकार ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana के तहत ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम भाई आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेंगे।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है।

  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसान परिवार को प्रतिवर्ष से 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  •  अब राज्य के किसान भाई दोनों योजना के माध्यम से 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • आपको बता दें की योजना के तहत हर तीन महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए तीन किस्तों में विभाजित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी किया जाएग।
  • सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के तहत किसान बहियों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। वह आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC Update

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल महाराज राज्य के किसान भाई ही लेने के पात्र हैं।
  • Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक किसान भाई के पास स्वयं की भूमि होनी अनिवार्य है।
  • सभी इच्छुक आवेदक महाराष्ट्र कृषि विभाग से पंजीकृत होने चाहिए।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए आवेदकों के पास एक बैंक खाता होना चाहिए। जोकि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • खेत का विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

राज्य के वह सभी इच्छुक किसान भाई जो कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। और इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं। तो हम उन सभी आवेदकों को बता दें कि अभी तक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस योजना को शुरू करने की केवल घोषणा की गई है। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट या अन्य जानकारी साझा की जाती है। तो हम अपने इस लेख के तहत आप सभी पाठकों को सूचित करेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट

Official LinkApply Now
PMHelpline HomepageApply Now

 

Leave a Comment