शगुन योजना हिमाचल प्रदेश 2024 एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

HP Shagun Yojana

शगुन योजना हिमाचल प्रदेश: देशभर में कई लड़कियां खराब आर्थिक हालात के कारण शादी नहीं कर पाती हैं। सरकार ऐसी लड़कियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश शगुन योजना भी संचालित करती है। यह HP Shagun Yojana 2024 राज्य की आर्थिक रूप से वंचित लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आज हम आपको इस लेख में इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। इस लेख को पढ़कर आप एचपी शगुन योजना 2024 के उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानेंगे। इसलिए, यदि आप हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

शगुन योजना हिमाचल प्रदेश

जैसा कि हम सभी जानते हैं, प्राचीन काल में लड़कियों और महिलाओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता था और महिलाओं को कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता था। हालाँकि, हाल के वर्षों में सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार महिलाओं के कल्याण में सुधार लाने के उद्देश्य से हर दिन नई योजनाएं लागू करती है। हिमाचल सरकार ने महिला कल्याण के लिए एक ऐसी HP Shagun Yojana 2024 शुरू की है, जिससे लाभार्थियों को विवाह सहायता के लिए 31 हजार रुपये मिलेंगे। इस शगुन योजना 2024 में सरकार उन लड़कियों को शगुन के रूप में आर्थिक राशि देगी जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है।

शगुन योजना हिमाचल प्रदेश
शगुन योजना हिमाचल प्रदेश

Details of Himachal Pradesh Shagun Scheme 2024

आधिकारिक वेबसाइटhimachalpr.gov.in
योजना का नामHimachal Pradesh Shagun Yojana
किसने आरंभ कीहिमाचल प्रदेश सरकार
आर्थिक सहायता 31000
आरंभ होने की तिथि1 अप्रैल 2021
साल2023
राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन

शगुन योजना 2024 का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का प्राथमिक लक्ष्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना राज्य की लड़कियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी, साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एचपी शगुन योजना की घोषणा की है। इस शगुन योजना 2024 के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि अनुदान के रूप में वितरित की जाएगी। यह राशि लड़की के मातापिता को प्राप्त हो सकती है। यदि लड़की के मातापिता या अभिभावक नहीं हैं तो वह इस HP Shagun Yojana 2024 के माध्यम से आवेदन कर सकती है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से कारगर होगी।

लाभ तथा विशेषताएं

  • इस HP Shagun Yojana 2024 के लिए शादी से दो महीने पहले आवेदन किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, इस योजना के तहत शादी के 6 महीने के भीतर आवेदन जमा किया जा सकता है।
  • यदि लड़की निराश्रित है तो वह आवेदन कर सकती है।
  • आपके आवेदन जमा करने के बाद अधिकारी आपका सत्यापन करेगा।
  • इस योजना की स्वीकृति जिले के कार्यक्रम पदाधिकारी देंगे.
  • आवेदन स्वीकृत होते ही लाभ राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
  • प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण का उपयोग करके लाभ राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
  • इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Himachal Pradesh Ration Card List

पात्रता

  • आवेदक लड़की हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक बीपीएल परिवार से होना चाहिए।
  • विधवा महिलाएं भी इस योजना के लाभ के लिए पात्र हैं।
  • इस हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2024 का लाभ लेने के लिए दूल्हे की उम्र 21 साल और दुल्हन की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • लड़की का नाम डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।

Ek Parivar Ek Naukri Yojana

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड

Mukhyamantri Swavalamban Yojana

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया?

  • सर्वप्रथम आपको डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सिटिजन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आधार नंबर
  • फैमिली आईडी
  • नाम
  • जेंडर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • लॉगइन आईडी
  • सिक्योरिटी क्वेश्चन
  • सिक्योरिटी आंसर
  • मोबाइल नंबर
  • पिता का नाम
  • राज्य
  • जिला
  • तहसील
  • ईमेल आईडी
  • इसके पश्चाताप का अपना फोटो आईडेंटिटी प्रूफ एवं प्रोफाइल इमेज अपलोड कर जिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सिटिजन लॉगइन के विकल्प पर करना होगा।

HP Doodh Ganga Yojana

Apply Online LinkApply Now
PMHelpline HomepageApply Now

 

Leave a Comment