Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024 Registration, Last Date

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा देश के नागरिकों की सुविधा के लिए न केवल आर्थिक स्तिथि, छात्रवृति एवं खेती की सुविधाओं पर बल्कि खेल के क्षेत्र के साथ साथ के प्रत्येक मुद्दों पर ध्यान दे रही है। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024 को शुरू किया है। जिसके तहत वह सभी शहरी क्षेत्र में रहने वाले इच्छुक खिलाड़ी इस ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना चाहते हैं। तो आज  आज के इस लेख के तहत हम आपको राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आदि। यदि आप राजस्थान के इच्छुक खिलाडी है। तो हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024

राजस्थान के सभी इच्छुक खिलाड़ियों को अपना खेल का प्रदर्शन करने के लिए राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 को शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा खेलों का आयोजन 26 जनवरी से शुभारंभ किया जाएगा। जिसके अंतर्गत राज्य के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग हिस्सा ले सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए आयोजन के लिए कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। जिसको पूरा करना सभी इच्छुक आवेदकों के लिए अनिवार्य है। जब आप सभी पात्रता को पूरा करते है। तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel  आवेदन करने की प्रक्रिया हमने आपको नीचे दी है।

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024
Rajiv Gandhi Shahri Olympic 2024

Key Highlights of Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024

लेख का नामराजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल
शुरू किया गयामुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
उद्देश्यराजस्थान राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना
लाभार्थीराज्य के खिलाड़ी
खेल आरंभ की तिथि26 जनवरी 2024
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajolympic.rajasthan.gov.in/

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी इच्छुक एवं बेहतरीन खिलाडियों को कर उच्च स्तर लाना है। ऐसे बहुत से लोग है जोकि विभिन्न खेलो में मात देते है परन्तु किसी न किसी कारण खेल में हिस्सा नहीं ले पाते है। जिस कारण उनका सपना अधूरा रह जाता है। इन सभी लोगो के लिए राज्य सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है।

इसके साथ ही राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 के तहत राज्य का एकमात्र लक्ष्य नगर पालिका और नगर परिषद स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खोज कर आगे लाने के लिए वार्ड स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन करना है। आपको यहाँ भी बता दें की  राजस्थान के विभिन्न निकायों में शहरी ओलंपिक खेलों के लिए टीमें तैयार की जा रही है। तो यह राज्य के सभी इच्छुक खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका है। जोकि आपको नहीं गवाना चाहिए ।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लाभ एवं विशेषताएं

  1. राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन किया जाएगा।
  2. इस आयोजन राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल वार्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में 7 खेलों पर आयोजित किया गया है।
  3. राज्य के सभी इच्छुक खिलाडी कबड्डी टेनिस बॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक आदि खेलो में भाग ले सकते है।
  4. आपको बता दें की इस प्रतियोगिता का हिस्सा केवल नगरी क्षेत्र में रहने वाले खिलाड़ी ही बन सकते है।
  5. इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 240 निकायों में से 10 नगर निगम सम्मिलित और 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिका शामिल होगी। इसके लिए राज्य में निकायवार कुल 628 क्लस्टर्स का निर्माण किया गया है।
  6. आप सभी इच्छुक आवेदककर्ता को इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिसमे आप आसानी से प्राप्त कर सकते है।
  7. Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel Yojana 2024 के लिए सभी इच्छुक आवेदकों को 21 जनवरी 2024 से पहले पहले आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Rajasthan Free Tablet Yojana

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 में 7 खेलों का होगा आयोजन

राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित खेल शामिल किए गए है। जोकि इस प्रकार है:-

  • कबड्डी
  • फुटबॉल
  • वॉली बॉल
  • बास्केट बॉल
  • टेनिस बॉल क्रिकेट
  • खो-खो (केवल बालिका वर्ग)
  • एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)

Rajasthan Laptop Vitran Yojana

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लिए पात्रता मानदंड

  • राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 का हिस्सा केवल राजस्थान का स्थाई निवासी ही बन सकता है।
  • इस योजना के तहत राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले खिलाड़ी ही आवेदन करने के पात्र है।
  • इसके साथ ही राज्य का किसी भी वर्ग का उम्मीदवार इस खेल प्रतिस्पर्धा के लिए पात्र है।
  • आपको बता दें की राजस्थान सरकार द्वारा निम्न खेलों का हिस्सा बने वाले आवेदकों के लिए कोई आयु सीमा निश्चित नहीं की गई है। राज्य के बच्चे से लेकर 100 वर्ष की आयु के सभी लोग आवेदन कर सकते है।

गार्गी पुरस्कार आवेदन

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप सभी इच्छुक आवेदकों को प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  1. सर्वप्रथम आपको Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel Scheme 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  3. वेबसाइट के होमपेज पर आपको राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल Player Registration का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  5. इस पेज पर खिलाड़ी पंजीकरण का प्रकार व्यक्तिगत/सामूहिक पूछा जाएगा।
  6. अब सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. जिसके बाद आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  8. अब जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  9. जैसे ही आप क्लिक आपके सामने जन आधार सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी। जिसमे आपको Registration Form के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  10. जिसमे आपको मांगी गई जानकारियों दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आपको सभी आवश्यक दस्तवेज़ों को भी अपलोड करना होगा।
  11. अंत में आपको अपने फॉर्म की जांच कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  12. इस प्रकार आप बहुत आसानी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 के लिए आवेदन कर सकते है।

स्कूटी वितरण योजना राजस्थान

Official LinkApply Now
PMHelpline HomepageApply Now

 

Leave a Comment